अजमेर में संत कुंज बिहारी लाल व पाठक महाराज का सम्मान, अम्बे सेवाश्रम के नव-निर्मित हॉल का हुआ उद्घाटन
अजमेर, 01 मार्च 2026।
श्री आनन्द गोपाल गौ शाला एवं श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने रविवार को उपाध्याय नगर स्थित श्री अम्बे सेवाश्रम में वृन्दावन के संत कुंज बिहारी महाराज एवं पुष्कर राज के संत पाठक महाराज का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।
![]() |
| अजमेर के श्री अम्बे सेवाश्रम में श्री आनन्द गोपाल गौ शाला व श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने वृन्दावन के संत कुंज बिहारी लाल एवं पाठक महाराज को पुष्पमाला पहनाकर धार्मिक ग्रंथ भेंट किए। |
कार्यक्रम का नेतृत्व महासंघ के मुख्य संरक्षक एवं गौशाला अध्यक्ष कालीचरणदास खंडेलवाल तथा महासचिव रमेश लालवानी ने किया। इस अवसर पर संतों को राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह, डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य — रामचरित मानस, नाम की महिमा संत तुलसी, संत तुलसीदास एवं हक हलाल की कमाई भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
![]() |
| सम्मान समारोह के दौरान संत कुंज बिहारी लाल व अन्य संतों ने अम्बे सेवाश्रम के नव-निर्मित हॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। |
सम्मान समारोह में जयपुर के किशन लाल खंडेलवाल का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अम्बे सेवाश्रम में नव-निर्मित हॉल का उद्घाटन संतों के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
संत कुंज बिहारी महाराज ने इस अवसर पर कन्या महिमा पर आधारित भजन एवं गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में श्रीमती सावित्री देवी कालीचरणदास खंडेलवाल, गौशाला कोषाध्यक्ष इंदरचंद पोखरना, अमित शर्मा, आशीष पोखरना, विजय यादव, महेंद्र जोधा, घनश्याम काबरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संतों के आशीर्वचन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें