संदेश

#अजमेर_कांग्रेस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने सेवा कार्यों के साथ सादगी से मनाया जन्मदिन पुष्कर व वृद्धाश्रम में हुए विविध कार्यक्रम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

चित्र
अजमेर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को भोजन कराया, रामधाम क्षेत्र में साधु-संतों को फल वितरित किए और गौशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ अर्पित किया। इसके बाद नसीम अख्तर इंसाफ ने पवित्र पुष्कर सरोवर पहुंचकर पुष्कर के पुरोहितों से आशीर्वाद लिया। वहीं पुष्कर नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत शाल और साफा पहनाकर किया तथा पुष्पमाला अर्पित कर दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी इंसाफ अली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर अध्यक्ष संजय जोशी, सुनिल लारा, दामोदर मुखिया, एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन पाराशर, शिव कुमार बंसल, बैद्यनाथ पाराशर, आलोक भारद्वाज, शरद वैष्णव, गोपाल तिलानिया, राजेंद्र मल्लिक, रामकरण गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर (कायड़), मंगनी राम अजमेरा, गोपाल जांगीड़, रामजतन चौधरी, गणेश गहलोत, अंकित घारू, दीपेन्द्र गुर्जर, जसराज गुर्जर, महफूज...