संदेश

लोकल न्यूज़ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अजमेर में पेयजल लाइनों को सीवरेज से अलग करने की मांग तेज, व्यापारिक महासंघ ने बजट में प्रावधान की उठाई मांग

चित्र
अजमेर, 28 जनवरी 2026। शहर में लगातार दूषित पेयजल की शिकायतों और जलजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने सरकार से बड़ी मांग की है। महासंघ ने आगामी बजट 2026–27 में योजनाबद्ध तरीके से पेयजल आपूर्ति लाइनों को सीवरेज और नालों की लाइनों से अलग शिफ्ट करने के लिए बजट प्रावधान करने की मांग उठाई है। महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी तथा संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि शहर के कई इलाकों में पेयजल लाइनें सीवरेज और नालों के बेहद नजदीक या समान मार्ग में डली हुई हैं, जिससे पाइपलाइन लीकेज की स्थिति में गंदा पानी पेयजल में मिल जाता है। इससे गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि दयानन्द कॉलोनी, रामनगर, धोला भाटा, गुलाब बाड़ी, आदर्श नगर, नया बाजार सहित कई क्षेत्रों से लगातार दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायतें मिल रही हैं। महासंघ के अनुसार, देश के अन्य शहरों में भी दूषित पानी से जनहानि के मामले सामने आ चुके हैं, जो इस समस्या की गंभीरता को दर्शाते हैं। महासंघ ने मांग की है कि: पेयजल लाइनों की योजनाबद्ध शिफ्टिंग की जाए सीवरेज व नालों से...