संदेश

Ajmer Tibetan Market लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अजमेर: तिब्बती गर्म वस्त्र बाजार में सर्वधर्म प्रतिनिधियों ने की विश्व शांति और कौमी एकता की प्रार्थना दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि और तिब्बती प्रार्थना के साथ सीजन के अंतिम विक्रय दिवस पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

चित्र
अजमेर, 31 जनवरी 2025। कचहरी रोड स्थित इंडिया मोटर्स सर्किल के पास संचालित तिब्बती शरणार्थी ल्हासा गर्म वस्त्र विक्रेता बाजार में शनिवार को इस सीजन के अंतिम विक्रय दिवस पर विश्व शांति और कौमी एकता के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व तिब्बती एसोसिएशन के प्रधान चो गियाल्तसेन और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी ने किया। अजमेर के तिब्बती ल्हासा गर्म वस्त्र बाजार में सर्वधर्म प्रतिनिधि विश्व शांति के लिए प्रार्थना करते हुए। कार्यक्रम में महात्मा बुद्ध और धर्मगुरु दलाई लामा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तिब्बती भाषा में “सभी का मंगल हो” की कामना के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सर्वधर्म प्रतिनिधियों ने विश्व शांति, आपसी सद्भाव और भाईचारे के लिए सामूहिक प्रार्थना की। प्रधान चो गियाल्तसेन ने अपने संबोधन में कहा कि परम पूज्य दलाई लामा ने करुणा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच प्...