संदेश

#AjmerNews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सरोंज गांव में कब्रिस्तान भूमि पर अतिक्रमण का मामला, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चित्र
अजमेर। अराई तहसील के सरोंज गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इसी क्रम में आज गुरुवार, 16 जनवरी 2026 को सरोंज गांव के सैकड़ों ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने अजमेर के समाजसेवी रियाज अहमद मंसूरी के नेतृत्व में एडीएम सिटी ज्योति ककवानी से मुलाकात कर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सरोंज गांव स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 1966 से विधिवत पट्टा जारी है। इसके बावजूद कुछ भूमाफियाओं द्वारा उक्त भूमि पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। आरोप है कि अतिक्रमणकारी न केवल कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते मंगलवार, 13 जनवरी को कब्रिस्तान में एक जनाजे को दफनाने के दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों ने विरोध किया, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि पुलिस प्रशासन की सूझबूझ और हस्तक्षेप से आपसी सहमति बनाते हुए जनाजे को दफनाया जा सका, जिससे उस समय हालात बिगड़ने से बच गए। ज्ञापन क...

अजमेर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

चित्र
अजमेर, 18 जुलाई 2025। स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और गंभीर बीमारियों के निःशुल्क परामर्श हेतु हार्दिक मेडिकल स्टोर (फायर स्टेशन के पास, अजमेर क्लब के सामने) में एक विशेष स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें न्यूरोवैस्कुलर इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी से संबंधित बीमारियों की जांच व परामर्श दिया गया। शिविर में प्रख्यात न्यूरो एवं वैस्कुलर इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बृजेश कुमार सोनी (MBBS, DNB, PDCC, Fellowship – Stroke & Neuro Intervention) और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. ऋचा शर्मा ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं निःशुल्क प्रदान कीं। दोनों विशेषज्ञों ने मरीजों को वेरीकोज़ वेन्स, डीवीटी (DVT), पेरिफेरल वेसक्यूलर डिजीज जैसी बीमारियों के आधुनिक, न्यूनतम इनवेसिव और बिना सर्जरी के उपचार के बारे में जानकारी दी। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चले इस ओपीडी शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया। मरीजों ने डॉक्टरों की सेवाओं की सराहना की और शिविर को अत्यंत ला...

भाजपा दीनदयाल मंडल द्वारा 'विजय संकल्प सभा' का आयोजन, मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ मंथन

चित्र
अजमेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे "संकल्प से सिद्धि" अभियान के अंतर्गत, भाजपा दीनदयाल मंडल द्वारा मंगलवार को विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फॉय सागर के निकट वरुण सागर रोड स्थित हनी गार्डन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। सभा की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बीते 11 वर्षों के कार्यकाल में चलाई गई जन-कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का संक्षिप्त विवरण कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से आमजन को मुख्यधारा से जोड़ा गया है। सभा का संचालन मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह रावत द्वारा क...