संदेश

रेलवे ओवरब्रिज लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ब्यावर रोड स्थित सरस डेयरी रेलवे ओवरब्रिज का कार्य 10 वर्षों से बंद, व्यापारियों और नागरिकों में रोष

चित्र
अजमेर के ब्यावर रोड स्थित सरस डेयरी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य पिछले लगभग 10 वर्षों से बंद पड़ा है। लंबे समय से अधर में लटके इस प्रोजेक्ट को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों, दुग्ध व्यापारियों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। संगठनों ने जिला प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की है। रेलवे ट्रैक के पास खड़ा अधूरा सरस डेयरी ओवरब्रिज, क्षेत्र में बढ़ी यातायात समस्या। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, उपाध्यक्ष चेतन सैनी, रामसिंह आसर्वा, सरदार भजन सिंह, रामपाल सेन, रमेश लालवानी सहित हरि ओम कॉलोनी विकास समिति (पंजीकृत), जन सेवा समिति, जन कल्याण ट्रस्ट, सुभाष नगर ब्यावर रोड व्यापारिक एसोसिएशन, सियाराम नगर विकास समिति, नारी शाला व्यापारिक एसोसिएशन, फल मंडी एवं सब्जी मंडी व्यापारिक एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने इस मुद्दे पर संयुक्त रूप से आवाज उठाई है। स्थानीय निवासी ने अधूरे ओवरब्रिज को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। संगठनों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप...