ब्यावर रोड स्थित सरस डेयरी रेलवे ओवरब्रिज का कार्य 10 वर्षों से बंद, व्यापारियों और नागरिकों में रोष
अजमेर के ब्यावर रोड स्थित सरस डेयरी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य पिछले लगभग 10 वर्षों से बंद पड़ा है। लंबे समय से अधर में लटके इस प्रोजेक्ट को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों, दुग्ध व्यापारियों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। संगठनों ने जिला प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की है।
![]() |
| रेलवे ट्रैक के पास खड़ा अधूरा सरस डेयरी ओवरब्रिज, क्षेत्र में बढ़ी यातायात समस्या। |
श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, उपाध्यक्ष चेतन सैनी, रामसिंह आसर्वा, सरदार भजन सिंह, रामपाल सेन, रमेश लालवानी सहित हरि ओम कॉलोनी विकास समिति (पंजीकृत), जन सेवा समिति, जन कल्याण ट्रस्ट, सुभाष नगर ब्यावर रोड व्यापारिक एसोसिएशन, सियाराम नगर विकास समिति, नारी शाला व्यापारिक एसोसिएशन, फल मंडी एवं सब्जी मंडी व्यापारिक एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने इस मुद्दे पर संयुक्त रूप से आवाज उठाई है।
![]() |
| स्थानीय निवासी ने अधूरे ओवरब्रिज को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। |
संगठनों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के महाप्रबंधक तथा मंडल रेल प्रबंधक अजमेर को ज्ञापन भेजकर बंद पड़े रेलवे ओवरब्रिज का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने की मांग की है।
![]() |
| ब्यावर रोड स्थित सरस डेयरी रेलवे ओवरब्रिज का अधूरा ढांचा, वर्षों से बंद पड़ा निर्माण कार्य। |
महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि दौराई, खानपुरा, कंचन नगर, अर्जुन लाल सेठी नगर, अजमेर सरस डेयरी क्षेत्र, राधास्वामी सत्संग भवन तबीजी सहित आसपास के हजारों निवासियों के लिए यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। डेयरी फाटक को स्थायी रूप से बंद किए जाने के बाद यातायात का पूरा दबाव सुभाष नगर फाटक पर आ गया है, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।
क्षेत्रीय निवासी मोहम्मद इलियास ने बताया कि वैकल्पिक अंडरपास में अक्सर कीचड़ भरा रहता है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। वहीं रेल लाइन पार करने पर आरपीएफ द्वारा चालान किए जाने से आमजन और अधिक परेशान हैं।
संगठनों ने संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़ से भी मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हीरानंद विजरानी, दिलीप मानवानी, सौरभ जेठवानी, हितेश माहेश्वरी, हरीश गर्ग, शराफत हुसैन घोसी, सरदार जोगेंद्र सिंह, अयूब खान सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे।
व्यापारिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
#अजमेर #सरसडेयरी #रेलवेओवरब्रिज #ब्यावररोड #अजमेरन्यूज #ट्रैफिकसमस्या #स्थानीयसमाचार #राजस्थानन्यूज #ROBअजमेर #AjmerNews #SarasDairy #RailwayOverbridge #BeawarRoad #RajasthanNews #Newsdailyhindi
देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें