संदेश

अजमेर में संत कुंज बिहारी लाल व पाठक महाराज का सम्मान, अम्बे सेवाश्रम के नव-निर्मित हॉल का हुआ उद्घाटन

चित्र
अजमेर, 01 मार्च 2026। श्री आनन्द गोपाल गौ शाला एवं श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने रविवार को उपाध्याय नगर स्थित श्री अम्बे सेवाश्रम में वृन्दावन के संत कुंज बिहारी महाराज एवं पुष्कर राज के संत पाठक महाराज का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। अजमेर के श्री अम्बे सेवाश्रम में श्री आनन्द गोपाल गौ शाला व श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने वृन्दावन के संत कुंज बिहारी लाल एवं पाठक महाराज को पुष्पमाला पहनाकर धार्मिक ग्रंथ भेंट किए। कार्यक्रम का नेतृत्व महासंघ के मुख्य संरक्षक एवं गौशाला अध्यक्ष कालीचरणदास खंडेलवाल तथा महासचिव रमेश लालवानी ने किया। इस अवसर पर संतों को राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह, डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य — रामचरित मानस, नाम की महिमा संत तुलसी, संत तुलसीदास एवं हक हलाल की कमाई भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान संत कुंज बिहारी लाल व अन्य संतों ने अम्बे सेवाश्रम के नव-निर्मित हॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में जयपुर के किशन लाल खंडेलवाल का भ...

PM मोदी के अजमेर दौरे पर व्यापारिक महासंघ का बड़ा ऐलान — स्मार्ट सिटी, फिल्म सिटी और प्लास्टिक मुक्त अभियान की जोरदार मांग

चित्र
अजमेर, 23 फरवरी 2026। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर आगमन के अवसर पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने शहर के समग्र विकास को लेकर विभिन्न मांगें रखीं। महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री द्वारा पूर्व में की गई अजमेर को “स्मार्ट” बनाने की घोषणा के अनुरूप ठोस कार्ययोजना लागू करने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर आगमन के अवसर पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारी 2026 कैलेंडर मुद्रित पर्यावरण मित्र थैलियों के साथ प्लास्टिक मुक्त अभियान का संदेश देते हुए। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्री श्याम प्रेमी बाजार अध्यक्ष मानमल गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी, श्रीमती गुंजन गोयल तथा महासचिव रमेश लालवानी ने संयुक्त रूप से बताया कि अजमेर ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की नगरी अजमेर में स्थित ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर सरोवर, अजमेर शरीफ दरगाह, सोनीजी की नसियां, मेयो कॉलेज, तारागढ़ किला, ढाई दिन का झोपड़ा तथा आनासागर झील जैसे प्रमुख स्थल देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं...

अजमेर जेएलएन अस्पताल में ‘स्वाभिमान भोज रसोई’ की प्रथम वर्षगांठ, एक रुपये में डेढ़ लाख से अधिक लोगों को मिला सम्मानपूर्वक भोजन

चित्र
अजमेर। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जवाहर फाउंडेशन द्वारा संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के ओपीडी ब्लॉक के निकट स्थापित स्वाभिमान भोज रसोई ने अपना प्रथम वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया। इस अवसर पर रसोई परिसर में सादगीपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर केक काटकर वर्षगांठ मनाई गई। परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। स्वाभिमान भोज रसोई की प्रथम वर्षगांठ पर केक काटते पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। गौरतलब है कि स्वाभिमान भोज रसोई की स्थापना 22 फरवरी 2025 को की गई थी। इसका उद्घाटन वासुदेव देवयानी द्वारा किया गया था। रसोई का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद, निर्धन, असहाय, निशक्तजन, महिलाओं, बच्चों तथा मरीजों के परिजनों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराना है।जवाहर फाउंडेशन की टीम के साथ स्वाभिमान भोज रसोई परिसर में उपस्थित सदस्य। जवाहर फाउंडेशन की टीम के साथ स्वाभिमान भोज रसोई परिसर में उपस्थित सदस्य। फाउंडेशन के प्रभारी एवं एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा ने बताया कि बीते एक वर्ष में यहां अब तक करीब डेढ़ लाख लोगो...

अजमेर में 14 मार्च को प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत, व्यापारियों से विवाद निपटाने की अपील,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने कारोबारियों को दिया मार्गदर्शन, बिना खर्च समझौते से समाधान का अवसर

चित्र
अजमेर, 21 फरवरी 2026। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त कारोबारियों से आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। यह लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित होगी, व्यापारियों से अधिकतम लाभ लेने की अपील। महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खंडेलवाल एवं संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि प्राधिकरण के सचिव कृष्ण मुरारी जिंदल द्वारा पत्र क्रमांक 2140, दिनांक 19 फरवरी 2026 के माध्यम से महासंघ को इस संबंध में अधिकृत जानकारी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से व्यापारी अपने लंबित अथवा संभावित विवादों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निपटारा कर सकते हैं, जिससे भविष्य में अनावश्यक न्यायिक प्रक्रियाओं और खर्च से बचा जा सकेगा। महासंघ के अनुसार, इच्छुक पक्ष बिना किसी न्यायालय शुल्क के सादे कागज पर अथवा ऑनलाइन माध्यम से आरएसएलएसए-22 डिजिटल लोक अदालत प्लेटफॉर्म के जरिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है...

नारी शाला रोड–सुभाष नगर से आदर्श नगर को जोड़ने वाली सड़क के पुनर्निर्माण की मांग तेज

चित्र
अजमेर शहर में जर्जर सड़कों को लेकर व्यापारिक संगठनों ने जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। नारी शाला रोड, सुभाष नगर से आदर्श नगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने संपूर्ण सड़क मार्ग को दुरुस्त करवाने की मांग उठाई है। सुभाष नगर, अजमेर में खराब सड़क की मरम्मत के लिए, मजदूरों द्वारा कार्य करते हुए दृश्य। इस संबंध में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ, सुभाष नगर व्यापारिक एसोसिएशन, नारी शाला व्यापारिक एसोसिएशन तथा विज्ञान नगर व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिला प्रशासन से अपील की है कि आमजन और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क का मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। व्यापारिक महासंघ के प्रतिनिधि सरदार भजन सिंह ने बताया कि अशोक नगर की गली संख्या 13 में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों को भी प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाना आवश्यक है। महासंघ के संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवान...

अजमेर: गंज थाने के पास दुकानदारों से मारपीट व तोड़फोड़, व्यापारिक महासंघ ने एसपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग

चित्र
अजमेर: शहर के गंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस थाना गंज के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित गोपालजी नमकीन, कचौरी-समोसे की दुकान पर हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। घटना के विरोध में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने जिला पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गंज थाना क्षेत्र में गोपाल जी नमकीन की दुकान पर हुई मारपीट और तोड़फोड़ के दौरान जुटी भीड़ प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालजी नमकीन के संचालक रवि कुमार, रितेश भाई, गोपाल जी, पप्पू भाई और राहुल सहित श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के अन्य दुकानदारों के साथ अज्ञात लोगों की भीड़ ने दुकान पर पहुंचकर हाथापाई की। आरोप है कि भीड़ ने लाठियों से हमला करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की और दहशत का माहौल बना दिया। यह पूरी घटना गंज थाना क्षेत्र के अत्यंत व्यस्त इलाके में होने से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना गहरा गई है। गोपाल जी नमकीन दुकान में तोड़फोड़ के दौरान अफरा-तफरी का माहौल घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल, उपाध्यक्ष सुरेश तम्बोली, कि...

अजमेर को पूर्ण स्मार्ट सिटी बनाने की मांग, व्यापारिक महासंघ ने प्रधानमंत्री से की अतिरिक्त बजट की अपील

चित्र
अजमेर, 17 फरवरी 2026। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने नरेन्द्र मोदी के अजमेर आगमन के अवसर पर शहर को पूर्ण रूप से स्मार्ट सिटी घोषित करने और अतिरिक्त बजट आवंटित करने की मांग उठाई है। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा किए जाने के बावजूद आज तक अजमेर को संपूर्ण रूप से स्मार्ट सिटी का लाभ नहीं मिल पाया है। स्मार्ट सिटी की मांग को लेकर अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारी। महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद भी कई मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आनासागर एस्केप चैनल की स्थिति दयनीय है, सीवरेज सिस्टम दुरुस्त नहीं है और शहर की यातायात व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। साथ ही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया है। अजमेर के विकास कार्यों को लेकर ज्ञापन सौंपने वाले महासंघ के सदस्य। महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद भी कई मूलभूत समस्याएं जस की तस...