संदेश

Republic Day लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ख्वाजा साहब की दरगाह के बाहर 786 तिरंगों का वितरण, गणतंत्र दिवस से पहले देशभक्ति और भाईचारे का संदेश

चित्र
अजमेर, सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की पावन दरगाह अजमेर शरीफ के बाहर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को 786 तिरंगों का भव्य वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अजमेरवासी तथा देश-विदेश से आए जायरीन शामिल हुए। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति, सौहार्द और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के संयोजक हाजी मोहम्मद महमूद खान और नवाब हिदायत उल्ला ने बताया कि तिरंगा वितरण का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रीय पर्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना, देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा गणतंत्र दिवस को उल्लास, गरिमा और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब की दरगाह सदियों से अमन, इंसानियत और आपसी सद्भाव का प्रतीक रही है, और इसी पावन स्थल से देशप्रेम का संदेश देना अपने आप में विशेष महत्व रखता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेंद्र राठौर (पूर्व अध्यक्ष, आरटीडीसी) तथा राजकुमार जयपाल (शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में धर्मेंद्र राठौर ने कहा, “गणतंत...