संदेश

अजमेर बजट 2027-28 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अजमेर व्यापारिक महासंघ ने बजट 2027-28 के लिए सौंपे विकास प्रस्ताव

चित्र
अजमेर, 29 जनवरी। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट में अजमेर शहर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत सुझाव जिला प्रशासन को सौंपे हैं। महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी तथा संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी ने यह प्रस्ताव जिला कलेक्टर अजमेर को नोडल अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किए। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि अजमेर को स्मार्ट सिटी मानकों के अनुरूप विकसित करने, यातायात व्यवस्था सुधारने, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ये सुझाव तैयार किए गए हैं। शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़ी प्रमुख मांगें महासंघ ने अजमेर में रिंग रोड निर्माण के लिए बजट प्रावधान करने की मांग की है। इसके साथ ही पालरा क्षेत्र में जयपुर के सीकर रोड की तर्ज पर बड़े ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, ब्यावर रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी के पुनर्निर्माण, तथा शहर की जर्जर सड़कों एवं नालियों के निर्माण को भी आवश्यक बताया गया। सुभाष नगर से आदर्श नगर नारीशाला मार्ग को चौड़ा करने, अतिरिक्त अंडरपास निर्माण, विज्ञान नगर आरओबी एवं अंडरपास के शीघ्र निर्माण, तथा डेयरी...