संदेश

अजमेरसमाचार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अजमेर में 14 मार्च को प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत, व्यापारियों से विवाद निपटाने की अपील,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने कारोबारियों को दिया मार्गदर्शन, बिना खर्च समझौते से समाधान का अवसर

चित्र
अजमेर, 21 फरवरी 2026। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त कारोबारियों से आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। यह लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित होगी, व्यापारियों से अधिकतम लाभ लेने की अपील। महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खंडेलवाल एवं संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि प्राधिकरण के सचिव कृष्ण मुरारी जिंदल द्वारा पत्र क्रमांक 2140, दिनांक 19 फरवरी 2026 के माध्यम से महासंघ को इस संबंध में अधिकृत जानकारी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से व्यापारी अपने लंबित अथवा संभावित विवादों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निपटारा कर सकते हैं, जिससे भविष्य में अनावश्यक न्यायिक प्रक्रियाओं और खर्च से बचा जा सकेगा। महासंघ के अनुसार, इच्छुक पक्ष बिना किसी न्यायालय शुल्क के सादे कागज पर अथवा ऑनलाइन माध्यम से आरएसएलएसए-22 डिजिटल लोक अदालत प्लेटफॉर्म के जरिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है...

अजमेर: दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, रामगंज थाना पुलिस ने 6 घंटे में दोनों आरोपी दबोचे

चित्र
अजमेर। शहर के रामगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने मात्र 6 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। घटना अजयनगर स्थित शिवदर्शन कॉलोनी की है, जहां दो कारीगर मुकेश और हेमन्त ने घर में घुसकर दो सोने के कंगन और करीब 50-60 चांदी के सिक्के चुरा लिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। रामगंज थाना प्रभारी डॉ. रविश सामरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक कंगन को मुथुट फाइनेंस में गिरवी रखे जाने की जानकारी भी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने गिरवी रखवाया गया कंगन भी रिकवर कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों में भी गहन पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी डॉ. सामरिया ने बताया कि अपराधों पर त्वरित कार्रवाई कर आमजन को राहत देने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जारी किए गए हैं, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। ...