संदेश

नर्बदा यादव सम्मान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अजमेर में मानवता की मिसाल: दिव्यांग नर्बदा यादव ने निभाया वचन, अनाथ बेटी पुष्पा का करने जा रही हैं विवाह

चित्र
अजमेर, 16 फरवरी 2026। शहर के सुभाष नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की अनूठी मिसाल देखने को मिली। दिव्यांग श्रीमती नर्बदा यादव को एक अनाथ बालिका की परवरिश और उसके विवाह की जिम्मेदारी उठाने पर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा नर्बदा यादव और पुष्पा को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नर्बदा यादव ने भावुक होकर बताया कि जब अनाथ बच्ची पुष्पा महज पांच वर्ष की थी, तब उसकी माता ने मृत्यु से पूर्व उनसे वचन लिया था कि वह उसकी बेटी को संभालें। “मैंने उस वचन को अपना धर्म समझकर निभाया। पुष्पा को अपने बच्चों से भी अधिक स्नेह से पाला-पोसा और अब उसके विवाह की तैयारी कर रही हूं,” उन्होंने कहा। सम्मान समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जन सेवा समिति एवं श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में किया गया। महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि समाज में ऐसे उदाहरण प्रेरणादायी होते हैं और इन्हें सामने लाना आवश्यक है। मुख्य अतिथि ने मानवता को सब...