संदेश

नई दिल्ली समाचार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नई दिल्ली: मकतब हज़रत अली में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, “इल्म के लिए चीन भी जाना पड़े” संदेश से गूंजा समारोह

चित्र
नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में स्थित मकतब हज़रत अली में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना और दीन के साथ आधुनिक तालीम के महत्व को उजागर करना रहा। नई दिल्ली के न्यू सीलमपुर स्थित मकतब हज़रत अली में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राएं ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पुरस्कार के साथ अतिथियों के साथ। समारोह की सरपरस्ती हज़रत मौलाना मोहम्मद मूसा कासमी ने की, जबकि निगरानी मुफ़्ती मोहम्मद हारून कासमी के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से हुई। इसके बाद बच्चों ने नात-ए-नबी और विभिन्न शैक्षिक प्रस्तुतियां पेश कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम से पहले सजाई गई ट्रॉफियां और समारोह में शामिल प्रमुख अतिथि, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हकीम अताउर्रहमान अजमली (एमडी, ए एंड एस फार्मेसी, दिल्ली) ने अपने संबोधन में शिक्षा की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, “इल्म हासिल करने के लि...