संदेश

ट्रैफिक जाम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अजमेर में आगरा गेट से भैंसा कॉम्प्लेक्स तक अव्यवस्था, विपरीत दिशा में खड़े वाहनों से रोज लग रहा जाम

चित्र
अजमेर, 11 फरवरी 2026। शहर के व्यस्त मार्ग आगरा गेट चर्च से भैंसा कॉम्प्लेक्स खाई लैंड बाजार तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित नजर आ रही है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन विपरीत दिशा में खड़े रहने और सवारियों के इंतजार में सड़क घेरने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। अजमेर के आगरा गेट चर्च से भैंसा कॉम्प्लेक्स मार्ग पर विपरीत दिशा में खड़े ई-रिक्शा और ऑटो के कारण यातायात बाधित होता हुआ। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और उपाध्यक्ष एवं भैंसा कॉम्प्लेक्स अध्यक्ष किशन पारीक ने बताया कि मार्ग पर ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, सिटी बसें और दोपहिया वाहन विपरीत दिशा में खड़े होकर सवारियों का इंतजार करते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐलिवेटेड रोड के नीचे और भैंसा कॉम्प्लेक्स के सामने सड़क पर खड़ी टैक्सी और सवारी वाहन, जिससे आमजन को हो रही परेशानी। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर दोपहिया वाहन भी बेतरतीब खड़े कर दिए जाते हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा ...