अजमेर में आगरा गेट से भैंसा कॉम्प्लेक्स तक अव्यवस्था, विपरीत दिशा में खड़े वाहनों से रोज लग रहा जाम

अजमेर, 11 फरवरी 2026।
शहर के व्यस्त मार्ग आगरा गेट चर्च से भैंसा कॉम्प्लेक्स खाई लैंड बाजार तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित नजर आ रही है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन विपरीत दिशा में खड़े रहने और सवारियों के इंतजार में सड़क घेरने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Ajmer Agra Gate to Bhainsa Complex traffic jam due to vehicles parked in wrong direction
अजमेर के आगरा गेट चर्च से भैंसा कॉम्प्लेक्स मार्ग पर विपरीत दिशा में खड़े ई-रिक्शा और ऑटो के कारण यातायात बाधित होता हुआ।
श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और उपाध्यक्ष एवं भैंसा कॉम्प्लेक्स अध्यक्ष किशन पारीक ने बताया कि मार्ग पर ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, सिटी बसें और दोपहिया वाहन विपरीत दिशा में खड़े होकर सवारियों का इंतजार करते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Taxi vehicles parked under elevated road in Ajmer causing traffic congestion
ऐलिवेटेड रोड के नीचे और भैंसा कॉम्प्लेक्स के सामने सड़क पर खड़ी टैक्सी और सवारी वाहन, जिससे आमजन को हो रही परेशानी।
उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर दोपहिया वाहन भी बेतरतीब खड़े कर दिए जाते हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। नतीजतन, दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
Unorganized parking at Bhainsa Complex market Ajmer creating traffic problem
भैंसा कॉम्प्लेक्स खाई लैंड बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े दोपहिया और सवारी वाहन।
महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी को दी गई जानकारी में संजीव खंडेलवाल और किशन पारीक ने बताया कि ऐलिवेटेड रोड के नीचे और भैंसा कॉम्प्लेक्स के सामने भी कई टैक्सी वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं। ये वाहन न केवल यातायात बाधित करते हैं बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ाते हैं।
व्यापारिक महासंघ ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि विपरीत दिशा में खड़े होकर मार्ग जाम करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा स्थायी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन और व्यापारियों को राहत मिल सके।

#अजमेर #अजमेरन्यूज़ #अजमेरसमाचार #ट्रैफिकजाम #यातायातसमस्या #आगरागेट #भैंसाकॉम्प्लेक्स #ईरिक्शाजाम #ऑटोरिक्शा #अजमेरट्रैफिक #राजस्थानन्यूज़ #लोकलन्यूज़ #सिटीबस #पार्किंगसमस्या #Newsdailyhindi

देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुस्लिम जाट समाज के बुजुर्ग: इतिहास के गौरवशाली शख्सियतें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: रोशन वेलफेयर सोसाइटी और डॉ. जाकिर हुसैन स्कूल के सहयोग से आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना, युवाओं को मिलेगा लाभ

अजमेर मंसूरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रियाज़ अहमद मंसूरी ने की घोषणा || मस्जिद मंसूरियांन में हुई बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों की सहमति से तय हुए नए पदाधिकारी, समाजहित में काम करने का संकल्प

अजमेर: डॉ. राकेश महला के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

"अजमेर: अंजुमन सैयदजादगान का विशाल मेडिकल कैंप, दिल्ली के डॉक्टरों ने दी सेवाएं"

"रियाज अहमद मंसूरी: इंसानियत की मिसाल, समाज सेवा में अग्रणी"

राजा वीर बाजार आशागंज के व्यापारिक संगठन के चुनाव संपन्न, रामलाल खींची निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

अजमेर में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

मुस्लिम समाज के तीनों सदर एक साथ, एकता और प्रगति का संदेश देते हुए

पुष्कर को अयोध्या और काशी जैसा भव्य बनाएंगे –उप मुखमंत्री दिया कुमारी का बड़ा ऐलान!"