संदेश

स्थानीय खबर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्य बाजार मदार गेट में खुले नाले से आवागमन ठप, व्यापारियों में रोष महावीर बाजार व गांधी मार्केट में कई दिनों से खुदाई, निगम प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

चित्र
अजमेर, 12 फरवरी 2026। शहर के व्यस्ततम बाजार क्षेत्र मदार गेट के बाहर महावीर बाजार, कबाड़ी बाजार और गांधी मार्केट कपड़ा बाजार में पिछले कई दिनों से नाले की खुदाई के बाद उसे खुला छोड़ देने से आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले पर लगाए गए फेरो कवर बार-बार टूटने और मार्ग अवरुद्ध रहने के कारण बाजार में आवागमन लगभग ठप हो गया है। अजमेर के मदार गेट स्थित महावीर बाजार में कई दिनों से खुला पड़ा नाला, आवागमन में हो रही परेशानी। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदारों द्वारा कार्य में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। खुले नाले और टूटे फेरो कवर के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। गांधी मार्केट कपड़ा बाजार में नाले के ऊपर लगा फेरो कवर टूटा, गंदा पानी जमा और कचरा दिखाई दे रहा है। महासंघ के सरदार भजन सिंह, महासचिव रमेश लालवानी, कवंडसपुरा के अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष यश मटाई, ठाकुर प्रसाद, अजय जैन, लक्ष्मण टेकवानी, किशोर टेकवानी, राजेन्द्र मूरजानी सहित अजयमेरू सेवा समि...