संदेश

दिव्यांग महिला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिव्यांग महिला ने निभाया मानवता का सबसे बड़ा फर्ज, अनाथ बालिका का 21 फरवरी को कराएंगी विवाह अजमेर में समाजसेवी संस्थाओं ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

चित्र
अजमेर, 09 फरवरी 2026। अजमेर के कमला बावड़ी, बाबूगढ़ पहाड़ी क्षेत्र के किशन गुरनानी मोहल्ला निवासी दिव्यांग महिला श्रीमती नर्बदा देवी यादव ने मानवता और मातृत्व की एक मिसाल पेश की है। उन्होंने एक अनाथ बालिका को मात्र पाँच वर्ष की आयु से अपने पास रखकर पुत्री की तरह पालन-पोषण किया और अब उसके 21 वर्ष की होने पर आगामी शनिवार 21 फरवरी 2026 को उसका विवाह संपन्न कराने जा रही हैं। अजमेर की दिव्यांग महिला नर्बदा देवी यादव अनाथ बालिका के विवाह की तैयारियों के दौरान समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ। बताया गया कि बालिका के माता-पिता का निधन बचपन में ही हो गया था, जिसके बाद श्रीमती नर्बदा देवी ने उसे अपने परिवार का हिस्सा बनाकर शिक्षा, रहन-सहन और सभी आवश्यक जरूरतों की जिम्मेदारी निभाई। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उन्होंने कभी भी बालिका को अभाव महसूस नहीं होने दिया। अनाथ बालिका के विवाह को लेकर समाजसेवी रमेश लालवानी एवं अन्य पदाधिकारी सहयोग का आश्वासन देते हुए। श्रीमती नर्बदा देवी यादव ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से अपने ससुराल में रहते हुए पति एवं ससुराल पक्ष की सहमति से इस बालिका क...