दिव्यांग महिला ने निभाया मानवता का सबसे बड़ा फर्ज, अनाथ बालिका का 21 फरवरी को कराएंगी विवाह अजमेर में समाजसेवी संस्थाओं ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

अजमेर, 09 फरवरी 2026।
अजमेर के कमला बावड़ी, बाबूगढ़ पहाड़ी क्षेत्र के किशन गुरनानी मोहल्ला निवासी दिव्यांग महिला श्रीमती नर्बदा देवी यादव ने मानवता और मातृत्व की एक मिसाल पेश की है। उन्होंने एक अनाथ बालिका को मात्र पाँच वर्ष की आयु से अपने पास रखकर पुत्री की तरह पालन-पोषण किया और अब उसके 21 वर्ष की होने पर आगामी शनिवार 21 फरवरी 2026 को उसका विवाह संपन्न कराने जा रही हैं।
Ajmer divyang mahila anath balika vivah Ramesh Lalwani
अजमेर की दिव्यांग महिला नर्बदा देवी यादव अनाथ बालिका के विवाह की तैयारियों के दौरान समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ।

बताया गया कि बालिका के माता-पिता का निधन बचपन में ही हो गया था, जिसके बाद श्रीमती नर्बदा देवी ने उसे अपने परिवार का हिस्सा बनाकर शिक्षा, रहन-सहन और सभी आवश्यक जरूरतों की जिम्मेदारी निभाई। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उन्होंने कभी भी बालिका को अभाव महसूस नहीं होने दिया।
Ajmer social organisations meeting anath balika vivah sahyog
अनाथ बालिका के विवाह को लेकर समाजसेवी रमेश लालवानी एवं अन्य पदाधिकारी सहयोग का आश्वासन देते हुए।


श्रीमती नर्बदा देवी यादव ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से अपने ससुराल में रहते हुए पति एवं ससुराल पक्ष की सहमति से इस बालिका का पालन-पोषण करती आ रही हैं और अब समाज के सहयोग से उसका विवाह करवा रही हैं।
Ajmer divyang mahila Narmada Devi Yadav anath balika palan poshan
अजमेर की दिव्यांग महिला श्रीमती नर्बदा देवी यादव अनाथ बालिका के विवाह की जानकारी दिया 
इस पुनीत कार्य में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ, जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति, श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज, अम्बे सेवा समिति, अजयमेरू सेवा समिति एवं अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है।
जन सेवा समिति के संयोजक रमेश लालवानी के नेतृत्व में संस्थाओं के पदाधिकारियों ने विवाह की तैयारियों में आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।
रमेश लालवानी ने समाज के सक्षम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस अनाथ कन्या के विवाह में कन्या सामग्री या नकद सहयोग करना चाहता है तो वह श्रीमती नर्बदा देवी यादव (मोबाइल: 7297064098) पर संपर्क कर सकता है अथवा रमेश लालवानी से जानकारी प्राप्त कर सकता है।
यह पहल समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

#अजमेर #अजमेरन्यूज़ #दिव्यांगमहिला #अनाथबालिका #कन्याविवाह #सामाजिकसेवा #जनसेवासमिति #अजयमेरूसेवासमिति #अखिलभारतीयजनकल्याणट्रस्ट #रमेशलालवानी #मानवता #समाजसेवा #राजस्थानन्यूज़ #AjmerNews #SocialWork #Newsdailyhindi

देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुस्लिम जाट समाज के बुजुर्ग: इतिहास के गौरवशाली शख्सियतें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: रोशन वेलफेयर सोसाइटी और डॉ. जाकिर हुसैन स्कूल के सहयोग से आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना, युवाओं को मिलेगा लाभ

अजमेर मंसूरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रियाज़ अहमद मंसूरी ने की घोषणा || मस्जिद मंसूरियांन में हुई बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों की सहमति से तय हुए नए पदाधिकारी, समाजहित में काम करने का संकल्प

अजमेर: डॉ. राकेश महला के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

"अजमेर: अंजुमन सैयदजादगान का विशाल मेडिकल कैंप, दिल्ली के डॉक्टरों ने दी सेवाएं"

"रियाज अहमद मंसूरी: इंसानियत की मिसाल, समाज सेवा में अग्रणी"

राजा वीर बाजार आशागंज के व्यापारिक संगठन के चुनाव संपन्न, रामलाल खींची निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

अजमेर में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

मुस्लिम समाज के तीनों सदर एक साथ, एकता और प्रगति का संदेश देते हुए

पुष्कर को अयोध्या और काशी जैसा भव्य बनाएंगे –उप मुखमंत्री दिया कुमारी का बड़ा ऐलान!"