डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की ओर बड़ा कदम: MDSU अजमेर ने शुरू की ऑन स्क्रीन मार्किंग, बढ़ेगी पारदर्शिता

अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और समयबद्धता की दिशा में एक नई शुरुआत करते हुए डिजिटल मूल्यांकन (On Screen Marking – OSM) प्रणाली का सफलतापूर्वक शुभारंभ कर दिया है। यह पहल विश्वविद्यालय के तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने इसे "पारदर्शिता की दिशा में एक मील का पत्थर" बताते हुए कहा कि OSM प्रणाली से छात्रों को प्रश्नवार अंक स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। इससे परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता और छात्रों का विश्वास, दोनों ही मजबूत होंगे। प्रो. अग्रवाल ने कहा, यह केवल तकनीकी नवाचार नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में जिम्मेदारी और निष्पक्षता को और अधिक मजबूती देने वाला परिवर्तन है। टीम भावना और दूरदृष्टि ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को संभव बनाया है।" 33 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील टेलर ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2025 के अंतर्गत बी.ए.-बी.एड द्वितीय वर्ष एवं बी.एससी.-बी.एड द्वि...