भाजपा दीनदयाल मंडल द्वारा 'विजय संकल्प सभा' का आयोजन, मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ मंथन

अजमेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे "संकल्प से सिद्धि" अभियान के अंतर्गत, भाजपा दीनदयाल मंडल द्वारा मंगलवार को विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फॉय सागर के निकट वरुण सागर रोड स्थित हनी गार्डन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।
सभा की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बीते 11 वर्षों के कार्यकाल में चलाई गई जन-कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का संक्षिप्त विवरण कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से आमजन को मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

सभा का संचालन मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम के समापन पर मंडल महामंत्री सुभाष जाटव ने सभी उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंडल के समस्त पदाधिकारी, वार्ड पार्षद और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंडल कार्यकर्ताओं ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
संपर्क – [9024670786]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुस्लिम जाट समाज के बुजुर्ग: इतिहास के गौरवशाली शख्सियतें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: रोशन वेलफेयर सोसाइटी और डॉ. जाकिर हुसैन स्कूल के सहयोग से आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना, युवाओं को मिलेगा लाभ

अजमेर मंसूरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रियाज़ अहमद मंसूरी ने की घोषणा || मस्जिद मंसूरियांन में हुई बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों की सहमति से तय हुए नए पदाधिकारी, समाजहित में काम करने का संकल्प

अजमेर: डॉ. राकेश महला के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

"अजमेर: अंजुमन सैयदजादगान का विशाल मेडिकल कैंप, दिल्ली के डॉक्टरों ने दी सेवाएं"

"रियाज अहमद मंसूरी: इंसानियत की मिसाल, समाज सेवा में अग्रणी"

राजा वीर बाजार आशागंज के व्यापारिक संगठन के चुनाव संपन्न, रामलाल खींची निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

अजमेर में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

पुष्कर को अयोध्या और काशी जैसा भव्य बनाएंगे –उप मुखमंत्री दिया कुमारी का बड़ा ऐलान!"

मुस्लिम समाज के तीनों सदर एक साथ, एकता और प्रगति का संदेश देते हुए