सरोंज गांव में कब्रिस्तान भूमि पर अतिक्रमण का मामला, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


अजमेर। अराई तहसील के सरोंज गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इसी क्रम में आज गुरुवार, 16 जनवरी 2026 को सरोंज गांव के सैकड़ों ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने अजमेर के समाजसेवी रियाज अहमद मंसूरी के नेतृत्व में एडीएम सिटी ज्योति ककवानी से मुलाकात कर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि सरोंज गांव स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 1966 से विधिवत पट्टा जारी है। इसके बावजूद कुछ भूमाफियाओं द्वारा उक्त भूमि पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। आरोप है कि अतिक्रमणकारी न केवल कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बीते मंगलवार, 13 जनवरी को कब्रिस्तान में एक जनाजे को दफनाने के दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों ने विरोध किया, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि पुलिस प्रशासन की सूझबूझ और हस्तक्षेप से आपसी सहमति बनाते हुए जनाजे को दफनाया जा सका, जिससे उस समय हालात बिगड़ने से बच गए।
ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों और समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सरोंज गांव में कब्रिस्तान भूमि से जुड़े इस मामले का शीघ्र समाधान किया जाए। साथ ही गांव में जितने भी भूमाफिया अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

समाजसेवी रियाज अहमद मंसूरी ने कहा कि कब्रिस्तान धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है और इस पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाने और गांव में भाईचारा एवं शांति बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर समाजसेवी यासीन खान सिलावट, प्रेम सिंह खांट, सराजूद्दीन, कालूद्दीन मंसूरी, ईमामुद्दीन मंसूरी, मुस्ताक, कलामुद्दीन, इकबाल, अब्दुल सत्तार, साहिल, शरीफ सहित बड़ी संख्या में सरोंज गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से न्यायोचित कार्रवाई की मांग की और कब्रिस्तान भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील 


देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुस्लिम जाट समाज के बुजुर्ग: इतिहास के गौरवशाली शख्सियतें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: रोशन वेलफेयर सोसाइटी और डॉ. जाकिर हुसैन स्कूल के सहयोग से आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना, युवाओं को मिलेगा लाभ

अजमेर मंसूरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रियाज़ अहमद मंसूरी ने की घोषणा || मस्जिद मंसूरियांन में हुई बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों की सहमति से तय हुए नए पदाधिकारी, समाजहित में काम करने का संकल्प

अजमेर: डॉ. राकेश महला के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

"अजमेर: अंजुमन सैयदजादगान का विशाल मेडिकल कैंप, दिल्ली के डॉक्टरों ने दी सेवाएं"

"रियाज अहमद मंसूरी: इंसानियत की मिसाल, समाज सेवा में अग्रणी"

राजा वीर बाजार आशागंज के व्यापारिक संगठन के चुनाव संपन्न, रामलाल खींची निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

अजमेर में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

मुस्लिम समाज के तीनों सदर एक साथ, एकता और प्रगति का संदेश देते हुए

पुष्कर को अयोध्या और काशी जैसा भव्य बनाएंगे –उप मुखमंत्री दिया कुमारी का बड़ा ऐलान!"