अजमेर में पेयजल लाइनों को सीवरेज से अलग करने की मांग तेज, व्यापारिक महासंघ ने बजट में प्रावधान की उठाई मांग

अजमेर, 28 जनवरी 2026। शहर में लगातार दूषित पेयजल की शिकायतों और जलजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने सरकार से बड़ी मांग की है। महासंघ ने आगामी बजट 2026–27 में योजनाबद्ध तरीके से पेयजल आपूर्ति लाइनों को सीवरेज और नालों की लाइनों से अलग शिफ्ट करने के लिए बजट प्रावधान करने की मांग उठाई है।
महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी तथा संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि शहर के कई इलाकों में पेयजल लाइनें सीवरेज और नालों के बेहद नजदीक या समान मार्ग में डली हुई हैं, जिससे पाइपलाइन लीकेज की स्थिति में गंदा पानी पेयजल में मिल जाता है। इससे गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है।

उन्होंने कहा कि दयानन्द कॉलोनी, रामनगर, धोला भाटा, गुलाब बाड़ी, आदर्श नगर, नया बाजार सहित कई क्षेत्रों से लगातार दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायतें मिल रही हैं। महासंघ के अनुसार, देश के अन्य शहरों में भी दूषित पानी से जनहानि के मामले सामने आ चुके हैं, जो इस समस्या की गंभीरता को दर्शाते हैं।

महासंघ ने मांग की है कि:

पेयजल लाइनों की योजनाबद्ध शिफ्टिंग की जाए
सीवरेज व नालों से सुरक्षित दूरी सुनिश्चित की जाए
भविष्य में नई लाइनों के लिए अलग सुरक्षित मार्ग बनाया जाए
इन कार्यों के लिए बजट 2026–27 में विशेष फंड निर्धारित किया जाए

इस मांग के समर्थन में महासंघ के चेतन सैनी, सरदार भजन सिंह, आशीष शर्मा, दिनेश मूरजानी, किशन पारीक, चन्द्र प्रकाश सोनी, प्रिवेश जोशी, हरीश अगनानी, दीपक नवलानी, विजय खेमानी, विजय गोयल, ठाकुर प्रसाद, साहिल टेकचन्दानी, रामपाल सेन सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

महासचिव रमेश लालवानी ने कहा कि यह केवल व्यापारियों का मुद्दा नहीं बल्कि पूरे शहर के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है, इसलिए सरकार को इसे प्राथमिकता में लेना चाहिए।

#अजमेर #पेयजलसमस्या #अजमेरसमाचार #जलसंकट #व्यापारिकमहासंघ #दूषितपानी #अजमेरन्यूज़ #राजस्थानन्यूज़ #जनस्वास्थ्य #नगरनिगमअजमेर #सीवरेजसमस्या #Newsdailyhindi

देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुस्लिम जाट समाज के बुजुर्ग: इतिहास के गौरवशाली शख्सियतें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: रोशन वेलफेयर सोसाइटी और डॉ. जाकिर हुसैन स्कूल के सहयोग से आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना, युवाओं को मिलेगा लाभ

अजमेर मंसूरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रियाज़ अहमद मंसूरी ने की घोषणा || मस्जिद मंसूरियांन में हुई बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों की सहमति से तय हुए नए पदाधिकारी, समाजहित में काम करने का संकल्प

अजमेर: डॉ. राकेश महला के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

"अजमेर: अंजुमन सैयदजादगान का विशाल मेडिकल कैंप, दिल्ली के डॉक्टरों ने दी सेवाएं"

"रियाज अहमद मंसूरी: इंसानियत की मिसाल, समाज सेवा में अग्रणी"

राजा वीर बाजार आशागंज के व्यापारिक संगठन के चुनाव संपन्न, रामलाल खींची निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

अजमेर में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

मुस्लिम समाज के तीनों सदर एक साथ, एकता और प्रगति का संदेश देते हुए

पुष्कर को अयोध्या और काशी जैसा भव्य बनाएंगे –उप मुखमंत्री दिया कुमारी का बड़ा ऐलान!"