पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने सेवा कार्यों के साथ सादगी से मनाया जन्मदिन पुष्कर व वृद्धाश्रम में हुए विविध कार्यक्रम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
अजमेर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को भोजन कराया, रामधाम क्षेत्र में साधु-संतों को फल वितरित किए और गौशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ अर्पित किया।
इसके बाद नसीम अख्तर इंसाफ ने पवित्र पुष्कर सरोवर पहुंचकर पुष्कर के पुरोहितों से आशीर्वाद लिया। वहीं पुष्कर नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत शाल और साफा पहनाकर किया तथा पुष्पमाला अर्पित कर दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी इंसाफ अली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर अध्यक्ष संजय जोशी, सुनिल लारा, दामोदर मुखिया, एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन पाराशर, शिव कुमार बंसल, बैद्यनाथ पाराशर, आलोक भारद्वाज, शरद वैष्णव, गोपाल तिलानिया, राजेंद्र मल्लिक, रामकरण गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर (कायड़), मंगनी राम अजमेरा, गोपाल जांगीड़, रामजतन चौधरी, गणेश गहलोत, अंकित घारू, दीपेन्द्र गुर्जर, जसराज गुर्जर, महफूज़ खान, विनोद पाराशर, मुकेश सिंह राठौड़, रजनीश गुर्जर, दीपक प्रजापति, संजय दग्दी, रविन्द्र नागौरा, जितेंद्र गहलोत, सुनील धानका, विकास मुखिया, लक्ष्मण परिहार, यूनुस खान, अहमद रजा, शैरु खान, रविशंकर धौलपुरिया, समद खान, चन्द्रेश सुनिया, शंकर गुर्जर, जमील खान, मोहसिन खान, राहुल राज जिजोट, समर, आकाश सिंह, भरत सिंह राणा और अक्षय राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
संपर्क – [9024670786]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें