अजमेर जेएलएन अस्पताल में ‘स्वाभिमान भोज रसोई’ की प्रथम वर्षगांठ, एक रुपये में डेढ़ लाख से अधिक लोगों को मिला सम्मानपूर्वक भोजन

अजमेर। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जवाहर फाउंडेशन द्वारा संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के ओपीडी ब्लॉक के निकट स्थापित स्वाभिमान भोज रसोई ने अपना प्रथम वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया। इस अवसर पर रसोई परिसर में सादगीपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर केक काटकर वर्षगांठ मनाई गई। परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
Swabhiman Bhoj Rasoi first anniversary celebration at JLN Hospital Ajmer
स्वाभिमान भोज रसोई की प्रथम वर्षगांठ पर केक काटते पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
गौरतलब है कि स्वाभिमान भोज रसोई की स्थापना 22 फरवरी 2025 को की गई थी। इसका उद्घाटन वासुदेव देवयानी द्वारा किया गया था। रसोई का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद, निर्धन, असहाय, निशक्तजन, महिलाओं, बच्चों तथा मरीजों के परिजनों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराना है।जवाहर फाउंडेशन की टीम के साथ स्वाभिमान भोज रसोई परिसर में उपस्थित सदस्य।
Jawahar Foundation Ajmer social service kitchen one rupee meal initiative
जवाहर फाउंडेशन की टीम के साथ स्वाभिमान भोज रसोई परिसर में उपस्थित सदस्य।
फाउंडेशन के प्रभारी एवं एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा ने बताया कि बीते एक वर्ष में यहां अब तक करीब डेढ़ लाख लोगों को भोजन परोसा जा चुका है। मात्र एक रुपये में थाली उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था ने अस्पताल में पहले से परेशान मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत दी है। रसोई पर पहुंचने वाले लोग एक रुपये में गुणवत्तापूर्ण भोजन पाकर आश्चर्य व्यक्त करते हैं और इसे किसी वरदान से कम नहीं मानते।
यह सामाजिक पहल उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला द्वारा शुरू की गई है। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला ने रसोई में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर समाज सेवा के कार्य में समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन जवाहर फाउंडेशन के अजमेर दक्षिण क्षेत्र प्रभारी महेश चौहान के नेतृत्व में किया गया। समारोह में रसोई संचालिका ध्रुविका सिसोदिया, हेमराज सिसोदिया, विजयलक्ष्मी सिसोदिया, लोकेश चौहान, शुभम गर्ग, मनोज, अनिकेत सहित रसोई में कार्यरत महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।
उल्लेखनीय है कि अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के दुआ मार्केट, अलवर गेट पर भी पिछले तीन वर्षों से दूसरी स्वाभिमान भोज रसोई संचालित की जा रही है, जहां प्रतिदिन लगभग 300 लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस केंद्र पर भी अब तक हजारों जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है।
स्वाभिमान भोज रसोई की यह पहल न केवल जरूरतमंदों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध करा रही है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सशक्त कर रही है।

देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुस्लिम जाट समाज के बुजुर्ग: इतिहास के गौरवशाली शख्सियतें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: रोशन वेलफेयर सोसाइटी और डॉ. जाकिर हुसैन स्कूल के सहयोग से आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना, युवाओं को मिलेगा लाभ

अजमेर मंसूरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रियाज़ अहमद मंसूरी ने की घोषणा || मस्जिद मंसूरियांन में हुई बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों की सहमति से तय हुए नए पदाधिकारी, समाजहित में काम करने का संकल्प

अजमेर: डॉ. राकेश महला के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

"अजमेर: अंजुमन सैयदजादगान का विशाल मेडिकल कैंप, दिल्ली के डॉक्टरों ने दी सेवाएं"

"रियाज अहमद मंसूरी: इंसानियत की मिसाल, समाज सेवा में अग्रणी"

राजा वीर बाजार आशागंज के व्यापारिक संगठन के चुनाव संपन्न, रामलाल खींची निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

मुस्लिम समाज के तीनों सदर एक साथ, एकता और प्रगति का संदेश देते हुए

अजमेर में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

पुष्कर को अयोध्या और काशी जैसा भव्य बनाएंगे –उप मुखमंत्री दिया कुमारी का बड़ा ऐलान!"