नारी शाला रोड–सुभाष नगर से आदर्श नगर को जोड़ने वाली सड़क के पुनर्निर्माण की मांग तेज
अजमेर शहर में जर्जर सड़कों को लेकर व्यापारिक संगठनों ने जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। नारी शाला रोड, सुभाष नगर से आदर्श नगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने संपूर्ण सड़क मार्ग को दुरुस्त करवाने की मांग उठाई है।
इस संबंध में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ, सुभाष नगर व्यापारिक एसोसिएशन, नारी शाला व्यापारिक एसोसिएशन तथा विज्ञान नगर व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिला प्रशासन से अपील की है कि आमजन और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क का मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।
![]() |
| सुभाष नगर, अजमेर में खराब सड़क की मरम्मत के लिए, मजदूरों द्वारा कार्य करते हुए दृश्य। |
व्यापारिक महासंघ के प्रतिनिधि सरदार भजन सिंह ने बताया कि अशोक नगर की गली संख्या 13 में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों को भी प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाना आवश्यक है।
महासंघ के संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में विज्ञान नगर के प्रतिनिधि श्याम सुन्दर सोनी, प्रवीण कुमार, चेतन सैनी, पीयूष शर्मा, रामपाल सेन, मोहित शर्मा, हरीश गर्ग, कपिल साहू और रामसिंह आसर्वा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुभाष नगर अंडरपास के पास एक अतिरिक्त अंडरपास निर्माण के प्रस्ताव पर भी विचार करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रस्तावित अंडरपास के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करवाने की प्रक्रिया समय रहते शुरू की जानी चाहिए।
व्यापारिक संगठनों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आम नागरिकों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन को इस दिशा में त्वरित कदम उठाने चाहिए।
देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें