अजमेर को पूर्ण स्मार्ट सिटी बनाने की मांग, व्यापारिक महासंघ ने प्रधानमंत्री से की अतिरिक्त बजट की अपील

अजमेर, 17 फरवरी 2026।
श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने नरेन्द्र मोदी के अजमेर आगमन के अवसर पर शहर को पूर्ण रूप से स्मार्ट सिटी घोषित करने और अतिरिक्त बजट आवंटित करने की मांग उठाई है। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा किए जाने के बावजूद आज तक अजमेर को संपूर्ण रूप से स्मार्ट सिटी का लाभ नहीं मिल पाया है।
अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारी प्रधानमंत्री से अजमेर को पूर्ण स्मार्ट सिटी बनाने की मांग करते हुए
स्मार्ट सिटी की मांग को लेकर अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारी।
महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद भी कई मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आनासागर एस्केप चैनल की स्थिति दयनीय है, सीवरेज सिस्टम दुरुस्त नहीं है और शहर की यातायात व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। साथ ही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया है।
अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य स्मार्ट सिटी और विकास कार्यों को लेकर मांग करते हुए
अजमेर के विकास कार्यों को लेकर ज्ञापन सौंपने वाले महासंघ के सदस्य।
महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद भी कई मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आनासागर एस्केप चैनल की स्थिति दयनीय है, सीवरेज सिस्टम दुरुस्त नहीं है और शहर की यातायात व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। साथ ही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया है।
महासंघ ने आरोप लगाया कि अजमेर दक्षिण क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। सुभाष नगर से आदर्श नगर मार्ग, डेयरी फाटक पर प्रस्तावित आरओबी का कार्य पिछले लगभग दस वर्षों से बंद पड़ा है। शहर में बढ़ते अतिक्रमण, जगह-जगह गंदगी और मलबे के ढेर भी गंभीर चिंता का विषय बताए गए।
महासंघ ने मांग की कि पाल बीचला मार्ग को चौड़ा कर शीघ्र चालू किया जाए, दरगाह संपर्क सड़क पर प्रस्तावित हवाई पट्टी को विकसित कर वीआईपी जियारत हेतु शुरू किया जाए, अजमेर में रिंग रोड का निर्माण कराया जाए तथा सीकर रोड जयपुर की तर्ज पर विशाल ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाए।
इसके अलावा विश्व विख्यात तारागढ़ दुर्ग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, जोन्स गंज डबल फाटक पर आरओबी, लोको कारखाना लाल फाटक पर अंडरपास, सुभाष नगर में एक अन्य अंडरपास, विज्ञान नगर में आरओबी व अंडरपास निर्माण की भी मांग की गई।
महासंघ ने अनासागर के ऊपर से चोपाटी और पुष्कर रोड को जोड़ने वाले मार्ग, खरेखड़ी वरुण सागर पुष्कर रोड को शीघ्र चालू कराने, अजमेर–पुष्कर–मेड़ता रेल मार्ग शुरू करने तथा नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण के लीज होल्डर व किरायेदारों की संपत्तियों के नियमन की भी मांग उठाई।
महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर अजमेर स्मार्ट सिटी का नाम बदलकर “स्मार्ट सिटी अजमेर उत्तर” करने का सुझाव भी दिया जा चुका है।
महासंघ अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, महासचिव रमेश लालवानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि सम्पूर्ण अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए विशेष पैकेज और अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया जाए, ताकि शहर का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुस्लिम जाट समाज के बुजुर्ग: इतिहास के गौरवशाली शख्सियतें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: रोशन वेलफेयर सोसाइटी और डॉ. जाकिर हुसैन स्कूल के सहयोग से आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना, युवाओं को मिलेगा लाभ

अजमेर मंसूरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रियाज़ अहमद मंसूरी ने की घोषणा || मस्जिद मंसूरियांन में हुई बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों की सहमति से तय हुए नए पदाधिकारी, समाजहित में काम करने का संकल्प

अजमेर: डॉ. राकेश महला के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

"अजमेर: अंजुमन सैयदजादगान का विशाल मेडिकल कैंप, दिल्ली के डॉक्टरों ने दी सेवाएं"

"रियाज अहमद मंसूरी: इंसानियत की मिसाल, समाज सेवा में अग्रणी"

राजा वीर बाजार आशागंज के व्यापारिक संगठन के चुनाव संपन्न, रामलाल खींची निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

अजमेर में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

मुस्लिम समाज के तीनों सदर एक साथ, एकता और प्रगति का संदेश देते हुए

पुष्कर को अयोध्या और काशी जैसा भव्य बनाएंगे –उप मुखमंत्री दिया कुमारी का बड़ा ऐलान!"