पुष्कर के डिअर पार्क में 'एक पहल सेवा की ओर से' संस्था का सेवा कार्य – हिरणों व गौमाता को मक्का व हरा चारा वितरित

पुष्कर, 14 मई 2025 – समाजसेवी संस्था 'एक पहल सेवा की ओर से' द्वारा आज पुष्कर स्थित डिअर पार्क में बेजुबान पशुओं की सेवा हेतु विशेष पहल की गई। संस्था ने करीब 40 किलो मक्का और हरे चारे का वितरण कर हिरणों एवं गौमाता को भोजन कराया।
संस्था की अध्यक्ष बबिता ईनाणी और कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग ने जानकारी दी कि यह सेवा कार्य संस्था द्वारा वर्ष 2016 से लगातार किया जा रहा है। संस्था मुख्य रूप से अत्यंत निर्धन परिवारों, सड़क किनारे बसे जरूरतमंद लोगों और वन्य जीवों के लिए सेवा भाव से कार्य करती आ रही है।
नीरू गर्ग ने कहा, "बेजुबान जीव अपनी पीड़ा नहीं कह सकते, उनकी सेवा करना ही हमारा कर्तव्य और धर्म है।" उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

आज के इस सेवा कार्य में संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग, बबिता ईनाणी (अध्यक्ष), नीरू गर्ग (कोषाध्यक्ष) के साथ प्रभुराज जी, ईशान, राहुल भार्गव और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर हिरणों और गौमाता को चारा वितरित कर सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।

संस्था का उद्देश्य केवल मानव सेवा तक सीमित नहीं, बल्कि वन्य जीवों और बेजुबानों की रक्षा और सेवा को भी समर्पित है। संस्था समय-समय पर राशन वितरण, वस्त्र वितरण और अन्य सामाजिक कार्य भी करती रही है।


देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
संपर्क – [9024670786]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुस्लिम जाट समाज के बुजुर्ग: इतिहास के गौरवशाली शख्सियतें

अजमेर मंसूरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रियाज़ अहमद मंसूरी ने की घोषणा || मस्जिद मंसूरियांन में हुई बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों की सहमति से तय हुए नए पदाधिकारी, समाजहित में काम करने का संकल्प

अजमेर: डॉ. राकेश महला के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

"रियाज अहमद मंसूरी: इंसानियत की मिसाल, समाज सेवा में अग्रणी"

राजा वीर बाजार आशागंज के व्यापारिक संगठन के चुनाव संपन्न, रामलाल खींची निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

"अजमेर: अंजुमन सैयदजादगान का विशाल मेडिकल कैंप, दिल्ली के डॉक्टरों ने दी सेवाएं"

अजमेर में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

मुस्लिम समाज के तीनों सदर एक साथ, एकता और प्रगति का संदेश देते हुए

पुष्कर को अयोध्या और काशी जैसा भव्य बनाएंगे –उप मुखमंत्री दिया कुमारी का बड़ा ऐलान!"

सिन्धू ज्योति सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन