ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ अजमेर की कार्यकारिणी घोषित, नरेश मुद्गल बने जिला अध्यक्ष
अजमेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की अजमेर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियाँ प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रामानुज शर्मा द्वारा, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केसरी चंद शर्मा के निर्देशानुसार की गईं।
नई कार्यकारिणी में नरेश मुद्गल को अजमेर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ पल्लव शर्मा, श्रवण गौड़ और आशीष जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त महेश्वर झा और गगन आत्रेय सहित कुल 11 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
आनंद जोशी सहित कुल 2 महामंत्री, 8 सचिव, 6 सहसचिव, 3 प्रचार मंत्री, 2 प्रवक्ता, 2 कोषाध्यक्ष और 3 मीडिया प्रभारी भी कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।
कार्यकारिणी गठन को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है और नई टीम से ब्राह्मण समाज के उत्थान व एकजुटता की दिशा में सक्रिय भूमिका की उम्मीद जताई जा रही है।
देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए 'News Daily Hindi' के साथ बने रहें।
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें