भ्रष्टाचारी भगाओ – अजमेर बचाओ !" होलिका दहन पर युवा कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
अजमेर, 13 मार्च: अजमेर युवा कांग्रेस ने गुरुवार को होलिका दहन के अवसर पर शहर में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने अजमेर प्रशासन, अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर स्मार्ट सिटी और नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए होलिका रूपी पुतला जलाकर विरोध जताया।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि बीते चार दिनों से प्रशासन, विधायक और जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी यह साबित करती है कि यह पूरा भ्रष्टाचार मिलीभगत से हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अजमेर शहर में करीब 100 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।
युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगें:
1. भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं के नाम उजागर किए जाएं और उन्हें तत्काल पद से निलंबित किया जाए।
2. जिन अधिकारियों ने अवैध निर्माण को स्वीकृति दी है, उनके वेतन से पूरी निर्माण राशि की भरपाई करवाई जाए।
3. विधायक और प्रशासनिक अधिकारी जनता के सामने प्रेस वार्ता करें और 100 करोड़ रुपये की बर्बादी पर जवाब दें।
4. अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कलेक्ट्रेट और विधायक वासुदेव देवनानी के आवास पर घेराव किया जाएगा।
युवा कांग्रेस का कड़ा संदेश
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होलिका रूपी नारी स्वरूप पुतला जलाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई अब थमेगी नहीं और जब तक भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक सड़क पर संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता:
लोकेश शर्मा, सागर मीणा, अकबर हुसैन, मीनाक्षी यादव, शोएब अख्तर, जितेंद्र मोटवानी, इलियास खान, पवन ओड, अखबर काठात, निर्मल पारीक, फारूक खान, मनीष सैन, अंकित पंवार, मोहम्मद असलम, हर्ष टॉक, गर्व दत्त शर्मा, रिषभ पटेल, तोसिफ अहमद, ओमप्रकाश मंडावरा, मुनीन्द्र मीणा, कविता कहार, अमित तिवारी, विक्रम चौहान, सबराज खान, विनोद दायमा, विलास कुमार, मुकुल लखन, फैजान खान, मोहम्मद हनीफ, कैलाश बजाड़, लोकेश बैरवा, करण बत्रा आदि।
देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए 'News Daily Hindi' के साथ बने रहें।
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें