सुभाष नगर अंडरपास के लिए अतिरिक्त मार्ग व पैदल रास्ते की मांग, महासंघ ने बजट में प्रावधान की उठाई आवाज
सुभाष नगर नारी शाला और खानपुरा रोड स्थित अंडरपास को लेकर स्थानीय व्यापारियों व सामाजिक संगठनों ने गंभीर चिंता जताई है। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से आगामी बजट में यहां एक अतिरिक्त अंडरपास तथा पैदल यात्रियों के लिए अलग मार्ग का प्रावधान करने की मांग की है।
महासंघ के सर्वधर्म समिति के संगठन सचिव सरदार भजन सिंह तथा जन सेवा समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि वर्तमान अंडरपास अत्यंत संकरा है। यहां एक साथ वाहन और पैदल लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। अंडरपास में पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित स्थान नहीं होने के कारण पैदल राहगीरों को अंधेरे में चलना पड़ता है, जिससे आए दिन चोटिल होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि कई बार ओवरलोडेड वाहन अंडरपास में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और लंबा जाम लग जाता है। इससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
महासंघ के उपाध्यक्ष एवं सुभाष नगर व नारी शाला बाजार अध्यक्ष चेतन सैनी, महासचिव रमेश लालवानी, मनीष कुमार शर्मा, सरदार भजन सिंह, रामपाल सेन, हितेश माहेश्वरी, आनंद भड़ाना, हरीश गर्ग, विजय कुमार, अयूब खान, रामसिंह आसर्वा, मोहित शर्मा, हीरानंद विजरानी, दिलीप मानवानी, चंद्रशेखर आसर्वा, अनिल मित्तल, अंकित गौड़, श्याम सुन्दर सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मांग रखी कि वर्तमान आवश्यकता को देखते हुए बजट 2027-28 में एक अतिरिक्त अंडरपास तथा पैदल मार्ग का निर्माण किया जाए।
प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक और जिला कलेक्टर लोक बंधु से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। साथ ही महासंघ ने आरओबी दौराई, सुभाष नगर, गुलाब बाड़ी, आदर्श नगर और जोन्स गंज क्षेत्रों में भी यातायात सुधार से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने का आग्रह किया है।
#अजमेर #अजमेरन्यूज़ #अजमेरसमाचार #सुभाषनगर #अंडरपास #ट्रैफिकसमस्या #अजमेरट्रैफिक #राजस्थानन्यूज़ #स्थानीयसमस्या #विकासकार्य #रेलवेअंडरपास #अश्विनीवैष्णव #भजनलालशर्मा #अजमेरविकास #Newsdailyhindi
देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें