पुष्कर में बागेश्वर धाम की कथा व केकड़ी में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

अजमेर। तीर्थ नगरी पुष्कर में 23 से 25 फरवरी तक प्रस्तावित बागेश्वर धाम के संत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की भव्य हनुमान कथा तथा 8 फरवरी 2026 को केकड़ी में आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को केकड़ी स्थित श्री मिश्रीलाल दुबे (एमएलडी) स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लिया, जिससे कार्यक्रमों को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
बैठक के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने दोनों धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियाँ भी तय की गईं।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अनिल पाराशर, अरुण बाबू पाराशर, राघव शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अजय पाराशर, नेहरू पंडित और अक्षय आचार्य का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति के अनिल पाराशर, जितेंद्र शर्मा, नेहरू पंडित और अरुण पाराशर ने उपस्थित जनसमूह को बागेश्वर धाम की कथा के महत्व एवं आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

बैठक में डॉ. अविनाश दुबे, नाथू लाल शर्मा, हरि प्रसाद शर्मा, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, खेमराज शर्मा, सुभाष भाल, सुदेश पाराशर, दशरथ साहू, रामगोपाल कोरोड़ीवाल, निलेश नामा, नरेंद्र भाटी, पुखराज तोषनीवाल, राकेश पाराशर, मुरारी अग्रवाल, आनंद सोमानी, यशवंत बैली, बंशीलाल जांगिड, महेंद्र चौहान, महेंद्र माली, प्रेमप्रकाश सैनी, मनोज वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित लोगों ने दोनों कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजकों ने बताया कि इन धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में धार्मिक जागरूकता, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का उद्देश्य है।


#पुष्कर #केकड़ी #बागेश्वरधाम #हनुमानकथा #धीरेंद्रशास्त्री #हिन्दूसम्मेलन #धार्मिकआयोजन #राजस्थानसमाचार #अजमेरजिला #सनातनधर्म #धार्मिकखबर #Newsdailyhindi

देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुस्लिम जाट समाज के बुजुर्ग: इतिहास के गौरवशाली शख्सियतें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: रोशन वेलफेयर सोसाइटी और डॉ. जाकिर हुसैन स्कूल के सहयोग से आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना, युवाओं को मिलेगा लाभ

अजमेर मंसूरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रियाज़ अहमद मंसूरी ने की घोषणा || मस्जिद मंसूरियांन में हुई बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों की सहमति से तय हुए नए पदाधिकारी, समाजहित में काम करने का संकल्प

अजमेर: डॉ. राकेश महला के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

"अजमेर: अंजुमन सैयदजादगान का विशाल मेडिकल कैंप, दिल्ली के डॉक्टरों ने दी सेवाएं"

"रियाज अहमद मंसूरी: इंसानियत की मिसाल, समाज सेवा में अग्रणी"

राजा वीर बाजार आशागंज के व्यापारिक संगठन के चुनाव संपन्न, रामलाल खींची निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

अजमेर में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

मुस्लिम समाज के तीनों सदर एक साथ, एकता और प्रगति का संदेश देते हुए

पुष्कर को अयोध्या और काशी जैसा भव्य बनाएंगे –उप मुखमंत्री दिया कुमारी का बड़ा ऐलान!"