भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता बने डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’, का हुआ भव्य अभिनंदन

डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ बने भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता

डॉ. अरविंद शर्मा गिरधर भाजपा राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता अभिनंदन अजमेर

भाजपा नेताओं द्वारा डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ का स्वागत

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ की स्वीकृति से डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ को भाजपा राजस्थान का प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। संगठन में यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद डॉ. शर्मा ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष माननीय वासुदेव देवनानी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ का माल्यार्पण कर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक और संगठनात्मक भविष्य की कामना की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने भी माल्यार्पण कर अभिनंदन करते हुए उन्हें संगठन में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
नियुक्ति के पश्चात पार्टी पदाधिकारियों, आईटी एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने डॉ. शर्मा के कार्यालय पहुँचकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
स्वागत करने वालों में हेमंत सुनारीवाल (संभाग सह प्रभारी सोशल मीडिया), दिनेश खंडेलवाल (जिला प्रवक्ता), दिनेश अग्रवाल (पूर्व जिला संयोजक आईटी), भोपालकांत बैरवा (जिला सह संयोजक आईटी), सागर झामनानी (जिला सह संयोजक सोशल मीडिया), सर्वेश बजाज (जिला संयोजक सोशल मीडिया), लोकेश शर्मा, रोहित जेठानी, जय तिवारी, कुंदन सिंह सोलंकी, वी.पी. सिंह, सलीम मोहम्मद, विजय खेमानी, अनिल पारीक, रवि कछावा, डॉ. दीपक भागकर, सौरभ गौड़ (विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष), शशिप्रकाश इंदौरिया (विश्व हिंदू परिषद), श्रवण व्यास, संजय भाटी, एडवोकेट सुशील पवार तथा जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त राजस्थान शिक्षक संघ (लोकतांत्रिक) के पदाधिकारियों ने भी कार्यालय पहुँचकर अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल में रमेश आचार्य (प्रदेश महामंत्री), राजेश दुबे (प्रदेश कोषाध्यक्ष), बृजेंद्र शर्मा (प्रदेश संयोजक, संघर्ष समिति), मनोज वैष्णव (जिला अध्यक्ष) एवं नरेंद्र सिंह (संगठन मंत्री) शामिल थे।
इस अवसर पर डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ ने प्रदेश नेतृत्व, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का निष्ठा, समर्पण और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने दी नई जिम्मेदारी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया अभिनंदन

भाजपा पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत

राजस्थान शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई

डॉ. शर्मा ने जताया आभार

#भाजपा #BJP #RajasthanPolitics #AjmerNews #ArvindSharma #BJPSpokesperson #VasudevDevnani #PoliticalNews #RajasthanNews #Newsdailyhindi

देश और अजमेर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ
रिपोर्ट – [News daily hindi]
सम्पादक: मोहम्मद रज़ा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुस्लिम जाट समाज के बुजुर्ग: इतिहास के गौरवशाली शख्सियतें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: रोशन वेलफेयर सोसाइटी और डॉ. जाकिर हुसैन स्कूल के सहयोग से आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना, युवाओं को मिलेगा लाभ

अजमेर मंसूरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रियाज़ अहमद मंसूरी ने की घोषणा || मस्जिद मंसूरियांन में हुई बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों की सहमति से तय हुए नए पदाधिकारी, समाजहित में काम करने का संकल्प

अजमेर: डॉ. राकेश महला के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

"अजमेर: अंजुमन सैयदजादगान का विशाल मेडिकल कैंप, दिल्ली के डॉक्टरों ने दी सेवाएं"

"रियाज अहमद मंसूरी: इंसानियत की मिसाल, समाज सेवा में अग्रणी"

राजा वीर बाजार आशागंज के व्यापारिक संगठन के चुनाव संपन्न, रामलाल खींची निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

अजमेर में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

मुस्लिम समाज के तीनों सदर एक साथ, एकता और प्रगति का संदेश देते हुए

पुष्कर को अयोध्या और काशी जैसा भव्य बनाएंगे –उप मुखमंत्री दिया कुमारी का बड़ा ऐलान!"