संदेश

दिसंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अजमेर में अरावली बचाओ आंदोलन के तहत कांग्रेस का पैदल मार्च, अवैध खनन और जनविरोधी नीतियों का विरोध

चित्र
अजमेर | 27 दिसंबर 2025 केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “अरावली बचाओ जन आंदोलन” के तहत अजमेर में शुक्रवार को कांग्रेस का पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान अरावली पर्वतमाला के संरक्षण, अवैध खनन पर रोक और मनरेगा जैसे जनहितकारी कानूनों की रक्षा का संकल्प लिया गया। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में यह पैदल मार्च सुबह 11 बजे ज्योतिबा फूले सर्किल से गांधी भवन, मदार गेट तक निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए। पैदल मार्च के दौरान डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि अरावली पर्वतमाला न केवल राजस्थान बल्कि पूरे उत्तर भारत के पर्यावरण संतुलन की रीढ़ है। अवैध खनन और सरकार की उदासीन नीतियों के कारण अरावली को गंभीर क्षति पहुंच रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस नुकसान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी पर्यावरण संरक्षण और मनरेगा जैसे कानूनो...

मनरेगा नाम परिवर्तन के विरोध में अजमेर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, डोटासरा बोले—केंद्र ने योजना की आत्मा की हत्या की

चित्र
अजमेर | 22 दिसंबर 2025 केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम और नियमों में बदलाव के विरोध में सोमवार को अजमेर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कलेक्ट्रेट पर आयोजित इस विशाल धरना-प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र ने मनरेगा की “आत्मा की हत्या” कर दी है। डोटासरा ने कहा कि मनरेगा के तहत पहले ग्रामीणों को अपने ही गांव में रोजगार मांगने का कानूनी अधिकार था, जिससे उनके परिवार का पालन-पोषण होता था। अब नियमों में बदलाव कर ग्रामीणों को रोजगार के लिए सरकार और अधिकारियों के सामने हाथ फैलाने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने यह बिल वापस नहीं लिया तो कांग्रेस गांव से लेकर शहर तक बड़ा आंदोलन छेड़ेगी और सरकार को चैन से नहीं बैठने देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साजिश कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर...

नव निर्वाचित बार अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र ओझा व एडवोकेट आशुतोष शर्मा का ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने किया स्वागत-सम्मान

चित्र
राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की ओर से पुष्कर रोड स्थित भगवान परशुराम भवन में नव निर्वाचित बार अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. योगेन्द्र ओझा एवं एडवोकेट आशुतोष शर्मा का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी की आरती से की गई। इसके पश्चात समाज बंधुओं ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज के उत्थान के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। समारोह में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष नरेश मुदगल, समाजसेवी जे.के. शर्मा, श्रवण गोड, नवीन शर्मा, डॉ. एस.डी. मिश्रा, एडवोकेट उमंग शर्मा, गगन आत्रेय, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, पं. आनंद जोशी, विवेक शर्मा, मनीष शर्मा, संजय तिवाड़ी, पंडित घनश्याम जोशी, अभिषेक शर्मा, एडवोकेट भुवन शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, मोहनलाल पारीक, कुलदीप व्यास, राजेश ओझा, पंडित आनंद पुरोहित, डालचंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नव निर्वाचित प...