संदेश

भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता बने डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’, का हुआ भव्य अभिनंदन

चित्र
डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ बने भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता भाजपा नेताओं द्वारा डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ का स्वागत अजमेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ की स्वीकृति से डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ को भाजपा राजस्थान का प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। संगठन में यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद डॉ. शर्मा ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष माननीय वासुदेव देवनानी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ का माल्यार्पण कर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक और संगठनात्मक भविष्य की कामना की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने भी माल्यार्पण कर अभिनंदन करते हुए उन्हें संगठन में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। नियुक्ति के पश्चात पार्टी पदाधिकारियों, आईटी एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने डॉ. शर्मा के कार्यालय पहुँचकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें...

अजमेर: तिब्बती गर्म वस्त्र बाजार में सर्वधर्म प्रतिनिधियों ने की विश्व शांति और कौमी एकता की प्रार्थना दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि और तिब्बती प्रार्थना के साथ सीजन के अंतिम विक्रय दिवस पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

चित्र
अजमेर, 31 जनवरी 2025। कचहरी रोड स्थित इंडिया मोटर्स सर्किल के पास संचालित तिब्बती शरणार्थी ल्हासा गर्म वस्त्र विक्रेता बाजार में शनिवार को इस सीजन के अंतिम विक्रय दिवस पर विश्व शांति और कौमी एकता के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व तिब्बती एसोसिएशन के प्रधान चो गियाल्तसेन और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी ने किया। अजमेर के तिब्बती ल्हासा गर्म वस्त्र बाजार में सर्वधर्म प्रतिनिधि विश्व शांति के लिए प्रार्थना करते हुए। कार्यक्रम में महात्मा बुद्ध और धर्मगुरु दलाई लामा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तिब्बती भाषा में “सभी का मंगल हो” की कामना के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सर्वधर्म प्रतिनिधियों ने विश्व शांति, आपसी सद्भाव और भाईचारे के लिए सामूहिक प्रार्थना की। प्रधान चो गियाल्तसेन ने अपने संबोधन में कहा कि परम पूज्य दलाई लामा ने करुणा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच प्...

अजमेर व्यापारिक महासंघ ने बजट 2027-28 के लिए सौंपे विकास प्रस्ताव

चित्र
अजमेर, 29 जनवरी। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट में अजमेर शहर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत सुझाव जिला प्रशासन को सौंपे हैं। महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी तथा संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी ने यह प्रस्ताव जिला कलेक्टर अजमेर को नोडल अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किए। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि अजमेर को स्मार्ट सिटी मानकों के अनुरूप विकसित करने, यातायात व्यवस्था सुधारने, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ये सुझाव तैयार किए गए हैं। शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़ी प्रमुख मांगें महासंघ ने अजमेर में रिंग रोड निर्माण के लिए बजट प्रावधान करने की मांग की है। इसके साथ ही पालरा क्षेत्र में जयपुर के सीकर रोड की तर्ज पर बड़े ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, ब्यावर रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी के पुनर्निर्माण, तथा शहर की जर्जर सड़कों एवं नालियों के निर्माण को भी आवश्यक बताया गया। सुभाष नगर से आदर्श नगर नारीशाला मार्ग को चौड़ा करने, अतिरिक्त अंडरपास निर्माण, विज्ञान नगर आरओबी एवं अंडरपास के शीघ्र निर्माण, तथा डेयरी...

अजमेर में UGC नियमों के विरोध में स्वर्ण समाज की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा घोषित

चित्र
अजमेर। शहर में UGC के नए नियमों के विरोध की आवाज़ अब सामाजिक संगठनों तक पहुंचती दिखाई दे रही है। गुरुवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में थाना कोतवाली के पास स्थित राजराजेश्वर मंदिर परिसर में स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने UGC के हालिया नियमों को “काला कानून” बताते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि UGC के नए प्रावधानों से सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के छात्रों और अभ्यर्थियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था में किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए और सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए जाने चाहिए। प्रदर्शन की घोषणा बैठक में आंदोलन की रूपरेखा भी तय की गई। स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने घोषणा की कि गुरुवार शाम 5 बजे नयाबाजार चोपड़ क्षेत्र में UGC नियमों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने यह भी कहा कि जो जनप्रतिनिधि या सामाजिक नेता इस मुद्दे पर मौन हैं, उनके प्रति व...

सुभाष नगर अंडरपास के लिए अतिरिक्त मार्ग व पैदल रास्ते की मांग, महासंघ ने बजट में प्रावधान की उठाई आवाज

चित्र
अजमेर, 28 जनवरी 2026। सुभाष नगर नारी शाला और खानपुरा रोड स्थित अंडरपास को लेकर स्थानीय व्यापारियों व सामाजिक संगठनों ने गंभीर चिंता जताई है। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से आगामी बजट में यहां एक अतिरिक्त अंडरपास तथा पैदल यात्रियों के लिए अलग मार्ग का प्रावधान करने की मांग की है। महासंघ के सर्वधर्म समिति के संगठन सचिव सरदार भजन सिंह तथा जन सेवा समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि वर्तमान अंडरपास अत्यंत संकरा है। यहां एक साथ वाहन और पैदल लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। अंडरपास में पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित स्थान नहीं होने के कारण पैदल राहगीरों को अंधेरे में चलना पड़ता है, जिससे आए दिन चोटिल होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार ओवरलोडेड वाहन अंडरपास में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और लंबा जाम लग जाता है। इससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महासंघ के उपाध्यक्ष एवं सुभाष नगर व नारी शाला बाजार अध्यक्ष चेतन सैन...

अजमेर में पेयजल लाइनों को सीवरेज से अलग करने की मांग तेज, व्यापारिक महासंघ ने बजट में प्रावधान की उठाई मांग

चित्र
अजमेर, 28 जनवरी 2026। शहर में लगातार दूषित पेयजल की शिकायतों और जलजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने सरकार से बड़ी मांग की है। महासंघ ने आगामी बजट 2026–27 में योजनाबद्ध तरीके से पेयजल आपूर्ति लाइनों को सीवरेज और नालों की लाइनों से अलग शिफ्ट करने के लिए बजट प्रावधान करने की मांग उठाई है। महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी तथा संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि शहर के कई इलाकों में पेयजल लाइनें सीवरेज और नालों के बेहद नजदीक या समान मार्ग में डली हुई हैं, जिससे पाइपलाइन लीकेज की स्थिति में गंदा पानी पेयजल में मिल जाता है। इससे गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि दयानन्द कॉलोनी, रामनगर, धोला भाटा, गुलाब बाड़ी, आदर्श नगर, नया बाजार सहित कई क्षेत्रों से लगातार दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायतें मिल रही हैं। महासंघ के अनुसार, देश के अन्य शहरों में भी दूषित पानी से जनहानि के मामले सामने आ चुके हैं, जो इस समस्या की गंभीरता को दर्शाते हैं। महासंघ ने मांग की है कि: पेयजल लाइनों की योजनाबद्ध शिफ्टिंग की जाए सीवरेज व नालों से...

अजमेर: रामसेतु ऐलिवेटेड रोड के नीचे बनेगी दोपहिया पार्किंग, व्यापारिक महासंघ ने दी सहमति

चित्र
अजमेर, 27 जनवरी 2026 अजमेर शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर निगम अजमेर और यातायात विभाग के संयुक्त प्रयासों से रामसेतु ऐलिवेटेड रोड के नीचे के क्षेत्र को केवल दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए उपयोग में लेने का प्रस्ताव सामने आया है। इस प्रस्ताव को श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने अपनी सहमति दे दी है। प्रशासन द्वारा यह प्रस्ताव मीडिया के माध्यम से व्यापारियों के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद महासंघ के पदाधिकारियों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। अधिकारियों के अनुसार, इस संबंध में सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की कार्रवाई जारी है। ट्रैफिक दबाव कम करने की दिशा में पहल अजमेर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में अनियोजित पार्किंग लंबे समय से जाम की समस्या का बड़ा कारण रही है। रामसेतु ऐलिवेटेड रोड के नीचे पार्किंग विकसित होने से सड़क किनारे खड़े वाहनों की संख्या कम होगी, जिससे मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू होने की उम्मीद है। यातायात विभाग का मानना है कि यह व्यवस्था लागू होने पर...