अजमेर में अरावली बचाओ आंदोलन के तहत कांग्रेस का पैदल मार्च, अवैध खनन और जनविरोधी नीतियों का विरोध
अजमेर | 27 दिसंबर 2025 केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “अरावली बचाओ जन आंदोलन” के तहत अजमेर में शुक्रवार को कांग्रेस का पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान अरावली पर्वतमाला के संरक्षण, अवैध खनन पर रोक और मनरेगा जैसे जनहितकारी कानूनों की रक्षा का संकल्प लिया गया। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में यह पैदल मार्च सुबह 11 बजे ज्योतिबा फूले सर्किल से गांधी भवन, मदार गेट तक निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए। पैदल मार्च के दौरान डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि अरावली पर्वतमाला न केवल राजस्थान बल्कि पूरे उत्तर भारत के पर्यावरण संतुलन की रीढ़ है। अवैध खनन और सरकार की उदासीन नीतियों के कारण अरावली को गंभीर क्षति पहुंच रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस नुकसान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी पर्यावरण संरक्षण और मनरेगा जैसे कानूनो...